找回密码
 立即注册
搜索
查看: 967|回复: 0

बिहार चुनाव में आधी आबादी का दबदबा: महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान में लिया हिस्सा, पुरुषों के मुकाबले 2-4% ज्यादा वोटिंग

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:19 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बिहार विधानसभा चुनवा 2025 (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, जहानाबाद। घर से निकलकर रोज़ी-रोज़गार और परिवार चलाने की जिम्मेदारी में भले ही महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हों। लेकिन लोकतंत्र के महापर्व में वह अपने घर के पुरुष सदस्यों से जहानाबाद जिले में कहीं आगे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आधी आबादी ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। औसत लगभग तीन से अधिक प्रतिशत महिलाएं पुरुषों की तुलना में मतदान कर रही हैं, जो यह बताता है कि सरकार के गठन में आधी आबादी अब अपने घर के पुरुष सदस्य के निर्णय पर निर्भर नहीं है। बल्कि वह आगे बढ़कर खुद निर्णय ले रही है।

जिले के जहानाबाद विधानसभा की यदि बात की जाए तो यहां पुरुष मतदाता 159091 में से 99867 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 62.77 प्रतिशत है। वहीं इस विधानसभा में कुल महिला मतदाता 142147 हैं, जिसमें से 92393 मतदान केंद्र तक पहुंचकर वोट दी हैं, जो 65 प्रतिशत है। इस तरह से जहानाबाद विधानसभा में 2.23 प्रतिशत महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा मतदान कर रही हैं।

इसी तरह घोसी विधानसभा में 137744 पुरुष मतदाता हैं, जिसमें से 87418 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 63.46 प्रतिशत है। वहीं इस विधानसभा में महिलाओं की यदि बात करें तो उनका कुल वोट 121584 है। जिसमें से 83115 महिला मतदाता द्वारा मतदान किया गया, जो 68.36 प्रतिशत है। इस तरह से यहां पुरुषों की तुलना में नारी शक्ति ने 4.90 प्रतिशत अधिक मतदान कर अपनी शक्ति का एहसास कराई है।

यदि मखदुमपुर सुरक्षित विधानसभा की बात की जाए तो यहां पुरुष मतदाता 131177 हैं, जिसमें से 85215 द्वारा मतदान किया गया, जो 64.96 प्रतिशत है। इस विधानसभा में कुल महिला मतदाता 116396 हैं, जिसमें से 80299 द्वारा मतदान किया गया, जो 68.99 प्रतिशत है। इस तरह से यहां भी 4.33 प्रतिशत महिलाएं पुरुषों की तुलना में लोकतंत्र के महापर्व में अधिक अपनी सहभागिता निभा रही हैं।

इस तरह से जिले में महिलाओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने को लेकर अपना जबरदस्त रुझान दिखाया है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर पुरुषों से आगे बढ़कर महिलाएं क्या सोचकर इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। इसका खुलासा 14 नवंबर को चुनाव परिणाम के साथ हो जाएगा।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 05:31 , Processed in 0.126596 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表