|
|
आज सुबह सात से शाम साढ़े छह बजे तक बंद रहेगा शंभू बॉर्डर। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, पटियाला। जेल में बंद सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई के लिए करीब दो वर्ष से मोहाली में धरना दे रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य किसान यूनियनों के साथ 14 नवंबर को शंभू बैरियर तक विरोध मार्च निकालेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस कारण राजपुरा-अंबाला-दिल्ली राजमार्ग सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बंद रहेगा। कौमी इंसाफ मोर्चा व किसान यूनियन के सदस्य सुबह 10 बजे शंभू बार्डर पर एकत्रित होंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा का नेतृत्व किसान नेता सुरजीत सिंह फूल कर रहे हैं।
विरोध मार्च शंभू बैरियर तक होगा इसके बाद मोर्चा के सदस्य दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री के नाम अपना मांगपत्र सौंपेंगे। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।
ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत शंभू बार्डर पर पंजाब की सीमा में जहां सुबह पांच बजे से पहले 500 मुलाजिम तैनात कर दिए जाएंगे वहीं सवा सौ के करीब बैरिकेड भी लगाए जाएंगे।
पंजाब से हरियाणा जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग
- फतेहगढ़ साहिब-लांडरां-एयरपोर्ट चौक मोहाली-डेराबस्सी-अंबाला
- राजपुरा-बनूड़-जीरकपुर-डेराबस्सी-अंबाला
- राजपुरा-घनौर-अंबाला दिल्ली राजमार्ग
- पटियाला-घनौर-अंबाला-दिल्ली राजमार्ग
- बनूड़-मनौली सूरत-लेहली-लालड़ू-अंबाला (केवल छोटी कारों के लिए)
हरियाणा से पंजाब आने के लिए ये वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
दिल्ली से राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि जाने वाले वाहन जग्गी सिटी सेंटर के सामने अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर बाईं तरफ से लालड़ू होते हुए पटियाला, लुधियाना, →जालंधर, →अमृतसर आ सकते हैं।
हिसार→, कैथल से अंबाला के रास्ते शंभू बार्डर से पंजाब आने वाले वाहन चंडीगढ़ के रास्ते से लालड़ू, राजपुरा,→ पटियाला→, लुधियाना, →जालंधर, अमृतसर के लिए आ सकते हैं। |
|