|
|
लखीसराय में कांट की टक्कर। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, लखीसराय। Lakhisarai vidhan sabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में संपन्न हो चुका है। आज इस चुनाव का परिणाम आ रहा है।
बिहार की लखीसराय सीट पर इस बार सब की निगाहें हैं, क्योंकि इस सीट पर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। पहले फेज के चुनाव के दौरान इस सीट पर काफी गहमागहमी देखी गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ये जिला लखीसराय में आता है। 1977 में हुए पहले चुनाव में यहां जनता पार्टी के कपिल देव सिंह विधायक बने। 2020 में बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा ने इस सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी।
लखीसराय विधानसभा सीट के लिए कुल 25 प्रत्याशियों ने आवेदन दिया था, जिसमें से 19 आवेदन स्वीकार किए गए थे। वहीं, 6 आवेदन आयोग ने अस्वीकार कर दिया था। इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। लखीसराय विधानसभा सीट पर भाजपा के विजय कुमार सिन्हा व कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश के बीच कांटे की टक्कर है। |
|