找回密码
 立即注册
搜索
查看: 564|回复: 0

अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर केस दर्ज, महिलाएं बोलीं, क्या गारंटी ये लोग दिल्ली जैसी हरकत नहीं करेंगे

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:31 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

संजौली में अवैध मस्जिद के बाहर जुटे दोनों पक्ष के लोग व पुलिस। जागरण  



जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला के उपनगर संजौली में स्थित अवैध मस्जिद में स्थानीय महिलाओं ने शुक्रवार को अन्य राज्यों के लोगों को नमाज पढ़ने से रोक दिया। इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। अब हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भीड़ के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाना संजौली में देवभूमि संघर्ष समिति व भीड़ के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियोग्राफी से पहचान कर लोगों को नामजद करेगी।

महिलाओं का कहना है कि बाहर से आने वाले लोगों को घरों के आगे से नहीं जाने देंगी। आरोप लगाया कि ये लोग घरों में ताक-झांक करते हैं। महिलाओं ने शिमला के स्थानीय मुस्लिमों को मस्जिद में नमाज पढ़ने दी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वीरवार को उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

महिलाओं ने इस संबंध में वीरवार को ही उपायुक्त अनुपम कश्यप को ज्ञापन सौंपकर संजौली की अवैध मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में भारत माता की जय के नारे लगाए।  
तीन घंटे होती रही दोनों पक्षों में बहस

महिलाओं ने घरों से आगे जाने से मुस्लिमों को रोका तो दोनों पक्षों में दोपहर लगभग 12 से तीन बजे तक बहस होती रही। तनाव बढ़ता देख पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अज्ञात व्यक्ति को घरों के आगे से जाने की अनुमति नहीं देंगे
पारुल वर्मा, श्वेता व कलपी शर्मा का कहना है कि मस्जिद में जाने का रास्ता उनके घर के आगे से बना है। मस्जिद को अदालत ने अवैध घोषित कर गिराने का आदेश दिया है। घरों के आगे से किसी अज्ञात व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रशासन लिखित में दे कि ये लोग दिल्ली जैसी हरकत नहीं करेंगे

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वे लिखित में दें कि ये लोग दिल्ली की तरह कोई हरकत नहीं करेंगे। प्रशासन जिम्मेदारी लेता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की।  
सलीम पर सिलेंडर फोड़ने की धमकी का आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाया कि मास्टर सलीम नामक व्यक्ति ने छह महीने पहले सिलिंडर फोड़कर जलाने तक की धमकी दी थी, इसकी शिकायत पुलिस में की थी। जब उसने माफी मांगी तो केस नहीं किया था। शुक्रवार को भी सलीम की दुकान के लोगों ने अन्य राज्यों से आए लोगों के साथ आकर हंगामा किया।  
इसलिए है महिलाओं को आपत्ति

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि मस्जिद में जाने वाले लोग उनके घर में ताक-झांक करते हैं। पहले मस्जिद जाने वाले लोग खुले में पेशाब तक करते रहे हैं। इसलिए अन्य राज्यों के लोगों को घरों के आगे से नहीं जाने दिया जाएगा।
हाई कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी, निचली अदालत के निर्णय को दी चुनौती

संजौली मस्जिद कमेटी ने निचली अदालत के निर्णय को हाई कोर्ट में चुनौती दे दी है। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद ने कहा कि कमेटी न्यायालय में लड़ेगी। यदि सुप्रीम कोर्ट जाने की जरूरत पड़ेगी तो भी पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी व्यक्ति को मस्जिद में आने से रोकना गलत है।

यह भी पढ़ें: Himachal Panchayat Chunav: 29 पंचायतों की मतदाता सूची लटकी, अब वोट बनाने को लगेगा 50 रुपये शुल्क; ...कब होंगे चुनाव?
यह है संजौली मस्जिद विवाद

30 अगस्त 2024 को शिमला के मतियाणा में युवकों की पिटाई के बाद संजौली मस्जिद विवाद उठा और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। 11 सितंबर को मस्जिद कमेटी ने अवैध बताए जा रहे हिस्से को हटाने की पेशकश की थी। पांच अक्टूबर, 2024 को नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलें तोड़ने को स्वीकृति दी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से भी मुस्लिम समुदाय के पक्ष में निर्णय नहीं आया था। चुनौती देने वाली याचिका अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय ने 30 नवंबर, 2024 को खारिज कर दी थी। इसके बाद तीन मई को नगर निगम के आयुक्त कोर्ट ने नीचे की दो मंजिलों को भी अवैध घोषित कर गिराने का आदेश दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष की निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका को 30 अक्टूबर को खारिज कर दिया था।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 01:26 , Processed in 0.127374 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表