找回密码
 立即注册
搜索
查看: 537|回复: 0

Bihar Election Result 2025: अलीनगर से मैथिली, काराकाट से ज्योति सिंह... कौन जीता-कौन हारा?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:32 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



डिजिटल डेस्क, पटना। एनडीए की सुनामी ने विपक्षी महागठबंधन को बहुत पीछे छोड़ दिया और भाजपा 89 सीटों के साथ बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजद और कांग्रेस सहित महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा, वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी व्यापक अभियान के बावजूद अपना खाता खोलने में विफल रही।

वहीं, इस बार महिला प्रत्याशियों की सीटों की भी खूब चर्चा रही। चलिए आपको बिहार की Top 5 Women Candidates का रिजल्ट बताते हैं।
अलीनगर सीट से बीजेपी की मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur Election Result 2025)

अलीनगर विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने राजद उम्मीदवार विनोद मिश्रा को 11,730 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना के पहले राउंड से ही मैथिली ने बढ़त बना ली थी, जो अंतिम राउंड तक कायम रही।
मोकामा से राजद की वीणा देवी का रिजल्ट (Mokama Veena Devi Election Result 2025)

छोटे सरकार के नाम से लोकप्रिय अनंत ने प्रतिष्ठा की सीट बनी मोकामा से अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा है। उन्होंने 91 हजार 416 मत प्राप्त किया। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद की वीणा देवी को 63 हजार 210 मत मिले। अनंत कुमार सिंह ने वीणा देवी को 28 हजार 206 मतों के बड़े अंतर से हराया।
दमदाहा से जदयू की लेशी सिंह का रिजल्ट (Damdaha Election Result 2025)

धमदाहा विधानसभा चुनाव से छठी जीत दर्ज करने वाली बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ एक नया इतिहास रच दिया है। लेशी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सह राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को जबरदस्त मात दी है और 55169 वोट से पराजित किया है।
बेतिया से बीजेपी की रेणु देवी का रिजल्ट (Bettiah Renu Devi Election Result 2025)

बेतिया विधानसभा सीट पर हिंदू मतों का ध्रुवीकरण रोकने के प्रयास का विरोधी एजेंडा फेल हो गया। हिंदू वोटरों को रोकने के लिए नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के पति रोहित सिकारिया निर्दलीय मैदान में थे। लेकिन वे 24,665 मतों पर हीं सिमट गए। हालांकि उन्हें अन्य समुदाय का भी मत मिला है। भाजपा के राष्ट्रवाद और बिहार की सुशासन की सरकार के मुद्दे पर छठी बार बेतिया से रेणु देवी विधायक चुन ली गई हैं।
काराकाट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का रिजल्ट (Karakat Jyoti Singh Election Result 2025(

काराकाट विधानसभा से महागठबंधन की ओर से भाकपा माले प्रत्याशी अरुण सिंह पांचवीं बार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के महाबली सिंह को कड़े संघर्ष में वोटों से पराजित किया है। वहीं, इसी सीट से चुनाव लड़ रहीं ज्योति सिंह 23469 वोटों के साथ तीसरे नंबर रहीं।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 13:45 , Processed in 0.124173 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表