找回密码
 立即注册
搜索
查看: 851|回复: 0

यूपी के इस जिले में 25.52 लाख मतदाताओं को बांटे गए गणना फॉर्म, वोटर लिस्ट डाटा फीडिंग में तेजी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:33 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

25.52 लाख मतदाताओं को बांटे गए गणना प्रपत्र।



संवाद सूत्र, गोंडा। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) के तहत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 25.52 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने का दावा किया गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर एक प्रति वापस लेंगे। यह अभियान चार दिसंबर तक चलेगा। तहसीलवार एसडीएम अभियान की निगरानी कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसआईआर पर्यवेक्षक जितेंद्र गौतम ने बताया कि गणना प्रपत्र वितरण कार्य पूरा हो गया है। अब मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर एक प्रति वापस लेनी है। सभी एसडीएम को मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर निर्धारित अवधि में भरवाकर जमा कराने की जिम्मेदारी मिली है। प्रत्येक मतदाता को स्वयं या अपने सगे संबंधियों का वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण देना है।
क्या है समय-सारिणी

चार दिसंबर 2025 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जायेगा एवं प्रपत्रों को भरवाकर प्राप्त किया जायेगा। नौ दिसम्बर 2025 को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि नौ दिसम्बर 2025 से आठ जनवरी, 2026 तक होगी।

नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि नौ दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगी। सात फरवरी, 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
पंचायत चुनाव की डाटा फीडिंग तेज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत डाटा फीडिंग का कार्य तेज हो गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि 1186 ग्राम पंचायतों की हस्तलिखित सूची जमा हो गई है।

सदर तहसील से छह ग्राम पंचायतों की सूची आनी है। करीब 3.50 लाख डाटा की फीडिंग हो चुकी है। वहीं, मतपत्र लाने के लिए टीम दिल्ली पहुंच गई है। जल्द ही टीम मतपत्र वापस लेकर लौटेगी।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 01:21 , Processed in 0.126843 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表