找回密码
 立即注册
搜索
查看: 45|回复: 0

यूपी के इस जिले में नवंबर अंत तक शुरू होगी 300 करोड़ की एथेनॉल फैक्ट्री, दो हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:36 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

नवंबर अंत तक शुरू होगी 300 करोड़ की एथेनॉल फैक्ट्री।



राकेश मिश्र, लखीमपुर। जिले में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने वाली 300 करोड़ की अनाज आधारित एथेनॉल फैक्ट्री अब नवंबर माह के अंत तक उत्पादन शुरू कर देगी। ईसानगर ब्लॉक के बेहटा गांव में स्थापित हो रही जुआरी इंडस्ट्रीज की यह अत्याधुनिक इकाई जिले में रोजगार और निवेश के नए द्वार खोलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले वर्ष आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद उद्योगों को गति मिली। जिले में चिन्हित 54 में से 43 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। शेष 11 इकाइयों का विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ा है, और सभी के दिसंबर अंत तक पूर्ण रूप से संचालित हो जाने की उम्मीद है। इनमें सबसे प्रमुख है एथेनाल प्लांट, जो मक्का और चावल जैसे कृषि उत्पादों से एथेनाल तैयार करेगा।

फैक्ट्री के टेक्निकल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी ने बताया कि प्लांट की प्रतिदिन उत्पादन क्षमता 180 हजार किलोलीटर है, जिससे वर्षभर 365 दिन लगातार उत्पादन संभव होगा। उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चा माल मक्का और चावल मुख्य रूप से बिहार और मध्य प्रदेश से मंगाया जाएगा, जबकि चावल की खंडी एफसीआई से प्राप्त होगी।
2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

उपायुक्त उद्योग उज्ज्वल सिंह ने बताया कि यह परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाएगी। फैक्ट्री में सीधे और परोक्ष रूप से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। स्थानीय युवाओं के लिए यह रोजगार और कौशल विकास का बड़ा अवसर माना जा रहा है। आने वाले समय मे खीरी जिले में धान व मक्के की खेती को भी पंख लगने वाले हैं।

एथेनाल मिश्रण नीति के अनुरूप यह इकाई प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को मजबूती देगी। लखीमपुर जैसे कृषि प्रधान जिले में मक्का और चावल आधारित एथेनाल प्लांट का शुरू होना किसानों के लिए भी लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्र में अनाज की मांग बढ़ेगी।

जिले में स्थापित होने वाली यह एथेनाल फैक्ट्री न केवल औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की बड़ी सौगात भी साबित होगी।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 01:21 , Processed in 0.119924 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表