找回密码
 立即注册
搜索
查看: 120|回复: 0

गाजियाबाद बार एसोसिएशन चुनाव: ब्रह्मदेव त्यागी अध्यक्ष और वरुण त्यागी बार के सचिव चुने गए, कचहरी में जश्न का माहौल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:36 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद की मतगणना शुक्रवार देर रात तक चली। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर जुटे रहे। ब्रह्मदेव त्यागी को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अतुल्य कुमार शर्मा को 78 मतों से हरा दिया। ब्रह्मदेव त्यागी को 995 मत और अतुल्य कुमार शर्मा को 917 मत मिले। सचिव पद पर वरुण त्यागी ने हरेंद्र गौतम को 143 मतों से हरा दिया। कचहरी में शनिवार को दिन भर जीत का जश्न मनाया।

बार एसोसिएशन में कुल नौ पद हैं। इनमें से वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तौर पर छह-छह प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया था। शुक्रवार को अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सह-सचिव प्रशासन, सह-सचिव पुस्तकालय और कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मुख्य चुनाव संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन के सात पदों के लिए शुक्रवार देर शाम तक मतदान हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बार के 3,040 मतों में से 2,782 मत डाले गए। शाम सात बजे से मतगणना शुरू हुई। शुक्रवार रात 12 बजे के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदेश गर्ग, सह सचिव (पुस्तकालय) पद पर अमित पाल, सह सचिव (प्रशासन) पद पर सुनील कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार पवार, कोषाध्यक्ष पद पर खुशनुमा परवीन विजयी रही। जबकि अन्य पदों की घोषणा रात दो बजे से तीन बजे के बीच की गई। सचिव और अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। जीतने के बाद अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी की।

शनिवार सुबह तक ढोल बजते रहे। जीतने के बाद ब्रह्मदेव त्यागी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नए अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनवाने का प्रयास करना है। इसके लिए वह शासन को पत्र लिखेंगे। नवनिर्वाचित सचिव वरुण त्यागी ने कहा कि कचहरी में शौचालय और पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई और महिला शौचालय बनवाए जाएंगे।
पिछले तीन वर्ष में मतदान की स्थिति

बार चुनाव वर्ष - कुल मतदाता - मत डाले गए
वर्ष 2023 - 2387- 2233
वर्ष 2024 - 2778- 2553
वर्ष 2025 - 3040--2782

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 00:11 , Processed in 0.120983 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表