找回密码
 立即注册
搜索
查看: 134|回复: 0

रोपड़ में युवती ने भाई के दोस्त पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, दो लोगों पर केस दर्ज

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:37 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर उपयोग किया गया है।  



जागरण संवाददाता, रूपनगर। भाई बनकर पहले तो लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर करीब ग्यारह साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक जिस समय युवक ने लड़की के साथ पहली बार जबरदस्ती की थी, उस समय लड़की नाबालिग थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिकायतकर्ता पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत दी की कि वह पांच भाई बहन हैं। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि भाई विदेश में रहते हैं। उसके छोटे भाई का दोस्त पुशपिंदर सिंह बावा पुत्र स्वर्गीय कमलजीत सिंह वासी घनौली है। वह उसे भाई ही मानती थी। उसने बताया कि 21 जुलाई 2014 को उसके पिता को हार्ट अटैक आया था तो इसकी जानकारी उसने अपने भाइयों को फोन पर दी।

उन्होंने उसे पुशपिंदर सिंह की मदद लेने के लिए कहा। पुशपिंदर ने उसके पिता को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया। अगले दिन उसका भाई पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचा गया। जिसके बाद उसके भाई ने उसे और पुशपिंदर को घर वापस भेज दिया। आरोपित उनके घर पर ही रात रुक गया। रात को वह जबरदस्ती उसे कमरे ले गया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो और फोटो अपने फोन में खींची।

वह उस समय नाबालिग थी। उसने उसे धमकी दी कि अगर इस संबंधी उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसकी वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। उसने बताया कि 07 दिसंबर 2015 को उसके पिता का निधन हो गया। जिसके बाद उसकी माता 2018 में अधरंग हो गया। आरोपित उसके दोनों भाई विदेश होने के कारण उसकी माता को अस्पताल लेकर जाता था। इसी बात का फायदा उठाते हुए वह उसके साथ उसके ही घर में डराकर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
पिस्टल नुमा हथियार से डाराने का आरोप

उसने शिकायत में बताया कि पुशपिंदर के पास एक पिस्टल नुमा हथियार भी था। जिससे वह उसे डराता था और उससे पैसे की मांग करता था। उसने कई बार उसे अपने और अपनी माता के खाते में से निकलवाकर और आनलाइन पैसे ट्रांसफर किए। धीरे धीरे पुशपिंदर को उसके घर का सारा भेद पता चल गया कि पैसे कहां रखे हैं और सोना कहा पर रखा है। इस बात का फायदा उठाते हुए उसने जुलाई 2025 में हमारे घर से करीब साढ़े 19 लाख रुपये और करीब 22 तोला सोना उसे डराकर खुद उठाकर ले गया।

आठ अक्टूबर 2025 को पुशपिंदर और उसका भाई परमिंदर सिंह राणा उसकी माता की खबर लेने के बहाने हमारे घर आए। उसकी माता दवाई लेकर सो रही थी। उन दोनों ने इस बात का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने लड़की के बयानों पर पुशपिंदर सिंह उर्फ बावा और भाई परमिंदर सिंह राणा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 01:26 , Processed in 0.126780 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表