|
|
संवाद सहयोगी, जागरण सिरसागंज। शासन के आदेश पर जिले के प्राचीन धार्मिक और पुरातात्विक स्थलों का विकास कराया जा रहा है। इसी के तहत पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह के प्रयासों से जायमई माता मंदिर, रामकंठ आश्रम, रामकृष्ण धाम मंदिर पर विकास कार्य कराने की मंजूरी मिली है। इसमें 4.73 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ की धनराशि जारी की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ की धनराशि जारी
पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि दो करोड़ से माता मंदिर जायमई, 1.63 करोड़ से रामकंठ आश्रम चिरहुली, 1.10 करोड़ से रामकृष्ण धाम मंदिर (गंगा सागर गरियारी) नगला पीरिया का सुंदरीकरण एवं विकास कार्य कराया जाएगा। मंदिरों में बहुद्देशीय हाल, शौचालय, आंतरिक फ्लोरिंग, पर्यटक आश्रय, पार्क का विकास, स्टोन बैंच, साइनेज, म्यूरल वाल का कार्य होगा। |
|