找回密码
 立即注册
搜索
查看: 188|回复: 0

Unique Record : 62 प्रत्याशी नोटा से भी हारे, समस्तीपुर के कल्याणपुर में सबसे अधिक वोट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:38 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



प्रकाश कुमार, जागरण, समस्तीपुर । बिहार विधानसभा चुनाव में नोटा (नन आफ द एबव) का बटन दबाने वालों की संख्या 2020 के मुकाबले समस्तीपुर जिले में बढ़ी है। जबकि, 2015 की तुलना में घटी।

समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर मुकाबला भले ही उम्मीदवारों के बीच रहा हो, लेकिन नोटा ने भी इस बार चुनावी मैदान में मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। जिले में 108 प्रत्याशियों में से 62 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले, जिससे उनकी जमीनी पकड़ पर सवाल खड़े हो गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबसे अधिक विभूतिपुर विधानसभा में 10 प्रत्याशी, जबकि वारिसनगर में 9, समस्तीपुर व मोहिउद्दीनगर में 8-8 प्रत्याशी नोटा से भी पीछे रहे। हसनपुर में सात, कल्याणपुर, उजियारपुर व मोरवा में पांच-पांच, सरायरंजन में चार और रोसड़ा में एक प्रत्याशी नोटा को भी नहीं पछाड़ सके। विधानसभा चुनाव के नतीजों में राजग के प्रचंड जीत की चकाचौंध के बीच एक महत्वपूर्ण पहलू लगभग नजर अंदाज हो गया। नोटा में पड़े वोटों की बढ़ती संख्या।
42 हजार से अधिक मतदाताओं ने किसी को नहीं चुना

जिले के 22 लाख मतदाताओं में लगभग 11 प्रतिशत ने किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। कुल 42 हजार 875 मतदाताओं ने नोटा दबाकर अपनी नाराजगी या असंतोष प्रकट किया। सबसे अधिक कल्याणपुर विधानसभा में 8634 वोट नोटा के खाते में गए।

मतगणना में विधानसभा प्रत्याशी के मुकाबले नोटा की स्थिति में समस्तीपुर, वारिसनगर, हसनपुर, विभूतिपुर, मोहिउद्दीनगर, सरायरंजन और मोरवा में पांचवें तथा कल्याणपुर विधानसभा चौथे स्थान पर रहा है।
नोटा वोट में बढ़ोतरी

पिछले चुनाव की तुलना में इस बार नोटा के वोट में 13 हजार 27 मत की वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2020 में 29 हजार 848 वोट पड़े थे, जबकि इस बार 42 हजार 875 वोट दर्ज हुए। 10 में से सात विधानसभा क्षेत्रों में नोटा का प्रयोग बढ़ा, जबकि तीन में कमी आई।  
इस बार कल्याणपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा पड़ा नोटा

पहली बार जब बिहार में चुनाव आयोग द्वारा 2015 में नोटा का प्रयोग शुरू किया गया था तो इसको लेकर मतदाताओं में क्रेज दिखा। 2025 में कल्याणपुर में सबसे ज्यादा 8634 मत नोटा को मिला। जबकि, सबसे कम 2077 मत उजियारपुर में गिरा।

वारिसनगर में 5605, विभूतिपुर में 4807, समस्तीपुर में 4527, सरायरंजन में 4428, हसनपुर में 4013, मोरवा में 3571, रोसड़ा में 3016 और मोहिउद्दीनगर में 2197 मत नोटा को मिला।
2015 में हसनपुर विधानसभा में ज्यादा पड़ा था नोटा

वर्ष 2015 के चुनाव में हसनपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग हो गया था। यहां पर सबसे अधिक 7471 मतदाता ने नोटा का बटन दबाया था। वर्ष 2020 में सरायरंजन विधानसभा में जदयू के विजय कुमार चौधरी ने राजद के सहनी को मात्र 3624 वोट से हराया था। जबकि, यहां 4200 मतदाताओं ने नोटा दबाया था।

समस्तीपुर विधानसभा में भी राजद से अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 4714 मत से जीत हासिल की थी। यहां पर भी 1837 मतदाता ने नोटा का बटन दबाया था। वारिसनगर विधानसभा में 2015 में सबसे अधिक 9551 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था, जो 2020 में घटकर 2632 पर पहुंच गया।

वहीं 2020 में मोहिउद्दीनगर विधानसभा में मात्र 546 वोट नोटा को मिले, जो जिले में सबसे कम था। दूसरी ओर समस्तीपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां भी नोटा का प्रयोग बढ़ गया। 2015 में 1070 मतदाता ने नोटा का बटन दबाया था, वहीं 2020 में यह संख्या बढ़कर 1837 रह गई।
समस्तीपुर विधानसभा में लगातार बढ़ रहा आंकड़ा

ऐसा माना जाता है कि शहरी क्षेत्र के मतदाता आमतौर पर अधिक शिक्षित होते हैं और वे शासन की स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2015 में 1070 और 2020 के चुनाव में 1837 मत नोटा को मिला था। इस बार 2025 में यह दो गुणा से अधिक बढ़कर 4527 मत नोटा को मिला है।

नोटा से हारे प्रत्याशियों की संख्या

विधानसभा - संख्या

  • विभूतिपुर - 10
  • वारिसनगर - 9
  • समस्तीपुर - 8
  • मोहिउद्दीनगर - 8
  • हसनपुर - 7
  • कल्याणपुर - 5
  • उजियारपुर - 5
  • मोरवा - 5
  • सरायरंजन - 4
  • रोसड़ा - 1


समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा में नोटा का आंकड़ा
विधानसभा - 2015 - 2020 - 2025

  • उजियारपुर - 6388- 956 - 2077
  • मोरवा - 3261 -1747 - 3571
  • सरायरंजन - 7294 - 4200 - 4428
  • मोहिउद्दीनगर 1795- 546 - 2197
  • विभूतिपुर - 4440 - 5333 - 4807
  • रोसड़ा - 5841 - 5284 - 3016
  • हसनपुर - 7471 - 4426 - 4013
  • समस्तीपुर - 1070 - 1837 - 4527
  • वारिसनगर - 9551 - 2632 - 5605
  • कल्याणपुर - 4999 - 2887 - 8634

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 08:34 , Processed in 0.129236 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表