找回密码
 立即注册
搜索
查看: 642|回复: 0

Hapur Crime: आपसी रंजिश में घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, गाली-गलौज के साथ ईंट-पत्थर बरसाकर फरार हुए आरोपी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:58 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

हापुड़ में आपसी रंजिश में चले ईंट-पत्थर।



जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दिनदहाड़े मारपीट और जानलेवा हमले की घटना हुई। जिसमें चार लोगों ने मिलकर गांव के उपेंद्र कुमार हुण के घर पर धावा बोल दिया और गाली-गलौज के साथ ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हमले में उपेंद्र के साथ-साथ उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
पुरानी रंजिश का है मामला

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव गोहरा आलमगीरपुर के उपेंद्र कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के राजसिंह, रोबिन, प्रमोद और ज्ञानेंद्र उनके घर में घुस आए। पहले तो आरोपितों ने अभद्रता और गाली-गलौज की। फिर पीड़ित पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित की मां उसे बचाने आईं।
धमकी देकर फरार हुए आरोपी

इसपर आरोपितों ने मां पर भी ईंट से वार कर उन्हें घायल कर दिया। विवाद होता देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें आता देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्वजन ने पीड़ित और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 00:11 , Processed in 0.158550 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表