|
|
जागरण संवाददाता, उन्नाव। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अयोध्या में प्रधानमंत्री स्वयं कार्यक्रम में शामिल होकर पूजन करेंगे और पताका फहराएंगे। यह संदेश विश्व भर में जाएगा। यह पूरे देश के सनातनी भाई-बहनों के लिए गर्व की बात तो होगी ही देश का गौरव भी बढ़ेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी की बेटी के वैवाहिक समारोह में शामिल होने उन्नाव के अब्बासपुर स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे थे। उन्होंने बिहार में गृह मंत्रालय भाजपा के खाते में रहने के सवाल पर कहा कि गठबंधन की सरकार है सभी फैसले मिलकर लिए जाते हैं। दोनों ही दल मिलकर सरकार चलाएंगे।
इस दौरान पूर्व विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंका मौर्य, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक ब्रजेश कुमार रावत ,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, भाजपा नेता विमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। |
|