找回密码
 立即注册
搜索
查看: 541|回复: 0

Bihar Chunav Date 2025: भागलपुर, बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, सुल्तानगंज और नाथनगर में 2678 बूथ, 11 Nov को वोटिंग

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 08:47:12 | 显示全部楼层 |阅读模式
  Bihar Chunav Date 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर के 7 विधानसभा में 2678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।





जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Chunav Date 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में इस बार कुल 2678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1295 मतदान केंद्र भवन हैं। सुरक्षा के लिहाज से मतदान केंद्र पर विशेष निगरानी की जाएगी। साथ ही अधिक मतदाता संख्या वाले पोलिंग बूथ या मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग पंक्ति व सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


विधानसभा : केंद्र की संख्या : भवन की संख्या : एकल केंद्र : दो मतदान केंद्र : तीन : चार : पांच

  • बिहपुर विधानसभा : 316 : 147 : 33 : 73 : 27 : 14 : शून्य  
  • गोपालपुर : 317 : 149 : 39 : 66 : 31 : 12 : एक  
  • पिरपैंती : 438 : 217 : 79 : 92 : 26 : आठ : 12  
  • कहलगांव : 423 : 242 : 100 : 106 : 33 : तीन : शून्य  
  • भागलपुर : 368 : 145 : 32 : 52 : 24 : 29 : आठ  
  • सुलतानगंज : 399 : 203 : 58 : 112 : 19 : 11 : तीन  
  • नाथनगर : 417 : 192 : 57 : 86 : 18 : 22 : नौ

जिले में मतदान केंद्र की संख्या इस प्रकार

  • - कुल मतदान केंद्र – 2678
  • - मतदान केंद्र भवन – 1295
  • - एकल मतदान केंद्र – 398
  • - दो बूथ वाले केंद्र – 587
  • - तीन बूथ वाले केंद्र – 178
  • - चार बूथ वाले केंद्र – 99
  • - पांच बूथ वाले केंद्र – 33

विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर अधिकारियों की हुई नियुक्ति

भागलपुर के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने आवश्यक तैयारियां की हैं। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर अधिकारियों (एईओ), सुपरवाइजरी टीम (एसएसटी), फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी), वीडियो टीम (वीवीटी) व वीडियोग्राफर स्क्वाड टीम (वीएसटी) की संख्या तय कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि कुल 301 सेक्टर बनाए गए हैं। इसके तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 72 एसएसटी, 23 एफएसटी, 7 वीवीटी, 7 वीएसटी और 8 एईओ की तैनाती की गई है। इस व्यवस्था से मतदान के दौरान सुरक्षा, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


विधानसभा-वार विवरण

विधानसभा : सेक्टर : एसएसटी : एफएसटी : वीवीटी : वीएसटी : एईओ  

  • बिहपुर : 41 : 12 : 3 : 01 : 01 : 01  
  • गोपालपुर : 42 : 12 : 3 : 01 : 01 : 01
  • पिरपैंती : 46 : 9 : 3 : 01 : 01 : 01
  • कहलगांव : 41 : 9 : 3 : 01 : 01 : 01
  • भागलपुर : 51 : 12 : 5 : 01 : 01 : 02
  • नाथनगर : 40 : 9 : 3 : 01 : 01 : 01
  • सुलतानगंज : 40 : 9 : 3 : 01 : 01 : 01

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 03:30 , Processed in 0.119413 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表