找回密码
 立即注册
搜索
查看: 328|回复: 0

Odisha Weather Update: मानसून की विदाई का अभी करना होगा इंतजार, ओडिशा में तीन दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:09:35 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

ओडिशा के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश  



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य में अगले 12 अक्टूबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। दक्षिण ओडिशा के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।इसके बाद बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों में ओडिशा समेत बिहार, झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी।अनुमान है कि 16 अक्टूबर तक पूरे देश से मानसून लौट जाएगा।वहीं, इसी अवधि में दक्षिण-पूर्व भारत में उत्तर-पूर्व मानसून सक्रिय हो सकता है।
10 अक्टूबर का पूर्वानुमान

गंजाम, गजपति, कंधमाल, मालकानगिरी, केन्द्रापड़ा, भद्रक, जगतसिंहपुर और मयूरभंज में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान इन जिलों में वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
11-12 अक्टूबर का मौसम

दक्षिण और उत्तर आंतरिक ओडिशा में कई जगह बारिश की संभावना है।गंजाम, गजपति, कोरापुट और मालकानगिरी के एक-दो क्षेत्रों में गरज के साथ भारी वर्षा का अनुमान है।
13 के बाद मौसम में बदलाव

13 अक्टूबर से बारिश की मात्रा कम होगी।कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ गरज सुनाई दे सकती है।रात के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
22 अक्टूबर के आसपास नया सिस्टम संभव

दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 22 तारीख के आस-पास एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। हालांकि इसका प्रभाव ओडिशा पर कम ही रहने की उम्मीद है।
उमस बरकरार

बारिश के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 08:35 , Processed in 0.122310 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表