找回密码
 立即注册
搜索
查看: 140|回复: 0

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री का दावा, रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर बनेगी एनडीए की सरकार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:49:10 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

नामांकन सभा को संबोधित करतीं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी। जागरण  






जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar Assembly Election 2025: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा है कि एनडीए सरकार में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार विकास का काम कर कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के विजन, विकास और सुशासन की नीव पर आधारित विकसित बिहार का सपना साकार हो रहा है। वे शुक्रवार को नगर के रमना मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए का सरकार बनना तय है। इस बार एनडीए के सभी प्रत्याशी पहले से ज्यादा वोट से चुनाव जीतेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार विकास का रफ्तार पकड़ चुका है।फोरलेन सड़क, हाईवे बन रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है।

  

रेल की पटरिया बिछाई जा रही है। एयरपोर्ट, आईआईटी, एम्स, केंद्रीय विद्यालय का स्थापना हो रहा है। लालू प्रसाद के जंगल राज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता को आजादी मिली है। कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, लोकसभा के मुख्य सचेतक सह सांसद डा संजय जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, आनंद सिंह, रवि सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।

इसके पूर्व, मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी रेणु देवी काली धाम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। वहीं लौरिया विधायक विनय बिहारी व नौतन विधायक नारायण साह अपने अपने आवास से काफिला के साथ सभा स्तर पर पहुंचे। वहां से भाजपा के घोषित तीनों प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल किए।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 04:32 , Processed in 0.123218 second(s), 21 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表