|
|
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री शुक्रवार को अमहट हवाई पट्टी पर पहुंचे। उनके आगमन पर बिजेथुआ महोत्सव के आयोजक विवेक तिवारी और भाजपा नेता राम चंद्र मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शास्त्री अब सड़क मार्ग से बिजेथुआ धाम के लिए रवाना होंगे, जहां वे महोत्सव में हिस्सा लेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |
|