找回密码
 立即注册
搜索
查看: 574|回复: 0

Bihar Politics: कांग्रेस से नहीं मिला अजय सिंह को टिकट, जमालपुर नगर कमेटी का सामूहिक इस्तीफा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:49:55 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सदाकत आश्रम में इस्तीफा देने के बाद नगर कमेटी के अध्यक्ष व कार्यकर्ता : सौजन्य : स्वयं



संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस विधायक डा. अजय कुमार सिंह को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं में गहरी नाराजगी फैल गई है।

कांग्रेस के जिला नेतृत्व ने महागठबंधन के घटक दल इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के नरेंद्र तांती को प्रत्याशी घोषित किया, जिसे कांग्रेस के कई नेताओं ने अनुचित और अस्वीकार्य कदम बताया।

इस फैसले के विरोध में जमालपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष साईं शंकर और नगर कमेटी के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।

नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि स्थानीय नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज किया गया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी का यह निर्णय पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता की उम्मीदों के खिलाफ है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि डॉ. अजय कुमार सिंह ने वर्षों तक जमालपुर विधानसभा में पार्टी के लिए अथक परिश्रम किया है और उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता से जनता का विश्वास अर्जित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनके इस्तीफे से विधानसभा चुनाव में जमालपुर क्षेत्र में महागठबंधन के वोटों में बिखराव की संभावना संभावना है। इसके अलावा, नेताओं ने महागठबंधन के निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और स्थानीय स्तर पर विचार विमर्श न किए जाने पर भी नाराजगी जताई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस तरह के फैसले पार्टी की विश्वसनीयता और संगठनात्मक मजबूती को कमजोर कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 10:02 , Processed in 0.126444 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表