找回密码
 立即注册
搜索
查看: 521|回复: 0

उत्तराखंड के कर्मचारियों की सीएम धामी से मांग, 21 अक्टूबर को हो दीपावली अवकाश

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:49:59 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पंचांग के अनुसार 20 नहीं, 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की है। परिषद का कहना है कि दीपावली इस वर्ष 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि शासन की अधिसूचना में 20 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर 2025 दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक परंपराओं और पंचांग के अनुसार दीपावली का मुख्य पर्व 21 अक्टूबर को पड़ता है। भट्ट ने कहा कि दीपावली केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी पूरे राज्य में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इसलिए, कर्मचारियों और आम जन की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को सही तिथि 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि परिषद के जिला नैनीताल अध्यक्ष असलम अली ने भी प्रांतीय नेतृत्व को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से अवकाश संशोधन की मांग की है। परिषद ने शासन से शीघ्र संशोधित आदेश जारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि दीपावली का पर्व सभी नागरिकों और कर्मचारियों के लिए सही समय पर मनाया जा सके।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 10:01 , Processed in 0.125156 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表