找回密码
 立即注册
搜索
查看: 890|回复: 0

Naagin 7 में अहम रोल में नजर आएगी ये एक्ट्रेस, नमिक पॉल संग आएगी नजर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:50:24 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

नागिन 7 में नजर आएंगी ईशा सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नागिन 7 (Naagin 7) टीवी के मोस्ट अवेटेड शोज़ में से एक है। पहले की रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर थी कि इसमें प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में हैं और चांदनी शर्मा उनके साथ सामांतर भूमिका में नजर आएंगी। लेकिन शो में कुछ तबदीली की खबरें आ रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अपने किरदार में फिट बैठती हैं एक्ट्रेस

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईशा सिंह (Esha Singh) भी एकता कपूर के शो की कास्ट में शामिल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार जानकारी मिली है कि नए सीजन में उत्साह बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे कलाकारों की सूची जारी करने की योजना बनाई जा रही है। ईशा सिंह इस सीरीज में नई सदस्य हैं और वह अपने किरदार में बिल्कुल फिट बैठती हैं। वह इस सीरीज़ में अपना आकर्षण और गहराई लेकर आएंगी।“

यह भी पढ़ें- \“ओ दीदी...अब काम मांगने मत...\“Avinash Mishra ने भारत के खिलाफ पोस्ट करने पर माहिरा खान को लगाई लताड़
साल 2023 में आखिरी बार आई थीं नजर

अगर रिपोर्ट सच साबित होती है, तो नागिन 7 के साथ ईशा दो साल बाद किसी फिक्शन टीवी शो में वापसी करेंगी। उनका आखिरी फिक्शन शो बेकाबू था जोकि साल 2023 में आया था। इसे एकता कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था। बेकाबू के बाद, ईशा बिग बॉस सीजन 18 में नजर आईं और रियलिटी शो में अविनाश मिश्रा के साथ उनकी दोस्ती चर्चा का विषय बन गई थी।
        View this post on Instagram

A post shared by Eisha Singh (@eishasingh)


नागिन 7 के लीड एक्टर की बात करें तो खबरें हैं कि प्रियंका के अपोजिट नमिक पॉल नजर आएंगे। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी भी खबरें थीं कि विवियन डीसेना शो में एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
कब से शुरू हो रहा शो?

नागिन 7 की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन खबर है कि पति पत्नी और पंगा अगले महीने ऑफ एयर होने वाला है और एकता कपूर का शो उसकी जगह लेगा। नागिन 7 के पिछले सीजन में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में थीं। इसका प्रसारण 12 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था और आखिरी एपिसोड 9 जुलाई, 2023 को प्रसारित हुआ था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: रजत दलाल और कशिश कपूर को भारी पड़ा ईशा-अविनाश का मजाक उड़ाना, पलटवार करते हुए लगा दी क्लास!

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 08:34 , Processed in 0.122397 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表