找回密码
 立即注册
搜索
查看: 591|回复: 0

इस बार सिंगल विंडो से मिलेगी छठ पूजा की अनुमति, दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा मॉडल घाट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:50:27 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। इस बार यमुनापार में छठ धूमधाम से मनेगी। प्रशासन ने इसको लेकर कमर कस ली है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल छठ घाट बनाएं जा रहे हैं। यहां व्रतियों का स्वागत अलग अंदाज में होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फूलों से सजे आकर्षित गेट से व्रती घाट पर प्रवेश करेंगे। यादों को मोबाइल में कैद करने के लिए सेल्फी काॅर्नर भी बनेगा। घाट छठी मैया के गीतों से गूजेंगे। पूर्वांचल की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। इस बार सिंगल विंडो से समितियां छठ पूजा की अनुमति ले सकती हैं।

उत्तर पूर्वी जिले के डीएम अजय कुमार ने छठ पूजा को लेकर बैठक की। इसमें दिल्ली पुलिस, यातायात पुलिस, प्रशासन, निगम, बीएसईएस समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चर्चा हुई है कि छठ पर वाहनों की वजह से जाम बहुत लगता है। बहुत से लोग समय पर छठ स्थल पर पहुंच नहीं पाते हैं। छठ घाटों पर अलग से पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

सड़कों पर यातायात पुलिस की मौजूदगी होनी चाहिए। डीएम ने कहा डीडीए पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध करवाए। डीएम अजय कुमार ने कहा कि छठ आस्था का पर्व है। इसमें सबसे अधिक स्वच्छता का ख्याल रखा जाता है। प्रशासन अस्थायी घाट बनाने के साथ ही यमुना किनारे पूजा की व्यवस्था करेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में माडल छठ घाट भी होगा।

यहां सांस्कृतिक अकादमी के कलाकार छठी मैया के गीत सुनाएंगे। निगम को घाटों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। कहीं भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। बीएसईएस लाइट की व्यवस्था करनी होगी। दिल्ली जल बोर्ड को यह सुनिश्चित करना होगा कि कहीं भी अस्थायी घाट पर पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। कानून व्यवस्था थाना पुलिस को संभालनी है।

प्रशासन के अधिकारी हर घाट पर मौजूद रहेंगे। पूर्वी जिले के डीएम अमोल श्रीवास्तव ने कहा कि यमुना यादर क्षेत्र को समतल किया है। यमुना में लकड़ी का जाल लगाया जाएगा, ताकि कोई व्रति डूबे नहीं। शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था भी करवाई जाएगी।  

हर विधानसभा में एक माॅडल घाट बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। शाहदरा डीएम एसएस परिहार ने कहा कि पिछले वर्ष जिन स्थानों पर अस्थायी घाट बनाएं गए थे, वहीं पर बनाएं जाएंगे।
कोंडली नहर में बनवाई जा रही हैं सीढ़ियां

यमुना के साथ ही कोंडली नहर में भी छठ पूजा होगी। पांच वर्षों के बाद भी नदी व नहर के किनारों पर पूजा की अनुमति मिली है। वसुंधरा एन्क्लेव में पार्षद मुनेष डेढा व्रतियों के लिए नहर में सीढ़ियां बनवा रही हैं। ताकि लोग आराम से पानी में खड़े होकर छठी मैया की अराधना कर सकें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पार्किंग के बदले अब नहीं ले सकेंगे मनमाना शुल्क, QR कोड से होगी एंट्री और MCD App से भुगतान

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 08:33 , Processed in 0.120146 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表