找回密码
 立即注册
搜索
查看: 590|回复: 0

गोलगप्‍पे वाले को किया अगवा, हैरान कर देगा कारण

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:50:44 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, शेखपुरा। राजनीति में होने वाले अनोखे खेल का एक उदाहरण शुक्रवार को शेखपुरा में देखने को मिला। यहां जबरन नामांकन दाखिल करवाया गया है। मामला इसलिए रोचक हो गया है कि एक तरफ टिकट के लिए मारामारी चल रही है। टिकट कटने पर प्रत्‍याशी बिलख रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं। मारपीट तक हो रही है, तो दूसरी ओर एक गोलगप्‍पे बेचनेवाले को केवल इसलिए अगवा कर लिया गया कि उसका नामांकन कराना था। दरअसल उस युवक का नाम एक प्रत्‍याशी का हमनाम था। बहरहाल, मामला थाने पहुंच गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल एक युवक को अगवा कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने का आरोप लगाया गया है। युवक के पिता सुरेश महतो ने इस बाबत कसार थाने में लिखित शिकायत की है। इस संबंध में कसार थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। यह घटना शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित है। युवक गोलगप्पे बेचता है और उसका नाम रणधीर कुमार है। आशंका जताई जा रही है कि एनडीए के घटक दल जदयू के अधिकृत प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी का हमनाम होने के कारण वोटरों में भ्रम पैदा करने के लिए यह राजनीतिक साजिश की गई है।

शुक्रवार को बेलहारी गांव के रणधीर कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया, जबकि उनके पिता सुरेश महतो ने आरोप लगाया कि रंजीत पासवान नामक व्यक्ति ने उनके बेटे को अगवा कर जबरन पर्चा भरवाया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस नामांकन के पीछे किसका लाभ या नुकसान है? सुरेश महतो ने बताया कि उनका बेटा रणधीर बिहारशरीफ में गोलगप्पा बेचता है। गुरुवार को रंजीत नामक युवक ने रणधीर को अगवा कर अपने कब्जे में रखा था। शुक्रवार को शेखपुरा विधानसभा से उसका नामांकन करवा दिया। इस घटना की जगह-जगह चर्चा हो रही है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 08:34 , Processed in 0.119858 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表